आक्रोशित परिजनों ने किया थाने में हंगामा
परिजन जब थाने पहुंचे थे काफी गुस्से में थे। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद ही आरोपी को पकड़ने की बात कह रही थी। इस दौरान परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और तत्परता दिखा आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया।
छात्रा की ओर से शिक्षक की शिकायत सीधा चंडीगढ़ पुलिस के पास की गई है। स्कूल की तरफ से गुरुवार शाम मामले को लेकर रिपोर्ट भेजी गई है। शिक्षक नियमित रूप से सेवाएं दे रहा था। रिपोर्ट को देखने के बाद शुक्रवार को कमेटी बनाकर नियमानुसार शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, निदेशक, स्कूल शिक्षा।
युवती का पीछा कर छेड़छाड़
वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती के साथ भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी और पीड़िता एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।