फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर से बहु ने की हैवानियत, मामला जान सिहर उठेंगे आप

Wed, 08 Jul 2015 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टीचर बहू की करतूत शर्मसार कर देगी आपको। सास-ससुर के साथ हैवानियत की यह घटना चौंका देगी। दरअसल सेक्टर-67 स्थित शहर की नामी रिहायशी सोसाइटी जलवायु विहार में एक टीचर बहू द्वारा बुजुर्ग सास और ससुर पर उबलता हुआ पानी फेंककर जलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दोनों बुजुर्गों को गंभीर हालत में फोर्टिस में भर्ती करवाया है। अस्पताल वालों ने इस संबंध में थाना फेज-11 को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्गों के बयान दर्ज किया। मामले के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने इसकी पुष्टि की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उबलता पानी फेंकने से जले बुजुर्ग रिटायर स्कवाड्रन लीडर बीएस रावत (72) और सुशीला रावत (69) ने बताया कि घटना रविवार की है। उनकी बहू रसोई में पानी उबाल रही थी। जैसे ही वह किसी काम से रसोई में गई तो बहू ने उससे गाली गलौच शुरू कर दी। इसी बीच रसोई में उनके पति बीच बचाव को आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में बेटे का चल रहा है बहू से तलाक का केस

बुजुर्ग महिला के पति ने बहू से कहा कि गाली गलौच न करे। इसी बीच बहू ने उस पर उबलता पानी फेंक दिया। जिससे वह दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने तुरंत अपने जानकारों को फोन किया। जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था।

सुशीला ने बताया कि इससे पहले भी बहू ने उसके सिर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद वह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थी। बहू एक नामी स्कूल में टीचर है।

बुजुर्गों का आरोप है कि उक्त स्कूल की महिला प्रिंसिपल भी उनके घर के मामले में दखल दे रही है। जिक्रयोग है कि बुजुर्ग के बेटे और बहू दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के पेपर अदालत में फाइल किए थे।

इसमें दोनों में तय शर्तों के अनुसान कुछ पैसे की अदायगी भी हो गई थी। लेकिन, उक्त महिला फिर भी ससुराल से नहीं जा रही है। इसी बीच यह घटना सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें