फैशन डिजाइनिंग कर रही एक युवती ने अपने शराबी पिता पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हैवानियत की यह घटना हरियाणा के जिले करनाल के घरौंडा क्षेत्र के एक गांव की है।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया गया, जिसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैरत की बात है कि मां और अन्य परिजनों को बताने पर भी उसके पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद युवती ने खुद ही थाने में शिकायत दी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने बुधवार शाम मूनक पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह बीए पास है और यमुनानगर में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करती है।