फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधा था मंदा और बीमार मां..लगा ली फांसी

Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलर ने मां की बीमारी और गरीबी से तंग आकर इतना खौफनाक कदम उठाया कि जानकर सिहर उठेंगे। टेलर ने परेशान होकर फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गुरु नानकपुरा वेस्ट का निवासी 43 वर्षीय इंद्रजीत टेलर का काम करता था। इंद्रजीत की पत्नी संतोष रानी ने कहा कि उसके पति का काम काफी दिन से मंदा चल रहा था, जिसके चलते वह काफी परेशान रहते थे। एक साल पहले ही संतोष के पिता प्रेम नाथ ने उन्हें घर खरीदकर दिया था।
विज्ञापन

मां का इलाज कराने को नहीं थे पैसे

इंद्रजीत के भाई संजय ने कहा कि दो दिन पहले उनकी मां वीना रानी को खून की उल्टी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मां का टेस्ट भी करवाया था।

डॉक्टर ने कहा था कि टेस्ट करवाने होंगे और अगर जरूरत हुई तो आपरेशन भी करना पड़ सकता है, जिसके पैसे ज्यादा लगेंगे। गरीबी और मां के इलाज पर खर्च होने वाले पैसों की चिंता ने इंद्रजीत को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था।

रविवार दोपहर को इंद्रजीत घर पर अकेला था और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूर्या एन्कलेव चौकी के इंचार्ज सतनाम सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें