पुलिस ने गैस एजेंसी के नाम पर 53 लाख पचास हजार की ठगी मारने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला पंजाब के अमृतसर के थाना जंडियाला की है।
बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अन्ना दोराही, ए परथीमन, परदीपा, नागाराजू चन्न अंधा निवासी न्यू सिदापुर बाईपास रोड बाद्रावंती, जिला शिवगंगा, कर्नाटक ने उससे गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर साढ़े 53 लाख की ठगी मार ली। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।