फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड कारोबार के नाम पर 17 करोड़ ठगे

Mon, 10 Nov 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एलांते मॉल में हीरों को शोरूम खोलने के नाम पर 17 करोड़ की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर खरड़ के सन्नी एनक्लेव निवासी विकास वालिया और उसके दोस्त गौरव कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, पुलिस की ओर से आरोपियों का रिमांड नहीं मांगने पर अभियोजन पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर संदेह जताया है।

पंचकूला के सेक्टर चार निवासी अशोक मित्तल ने बताया कि आरोपियों से उसकी मुलाकात उसके दोस्त मोहाली निवासी दिनेश वधावन ने करवाई थी। इसके बाद आरोपियों ने अशोक मित्तल को कहा कि हमें डायमंड का कारोबार करने लंबा अनुभव है और आप इस व्यापार में पैसा लगाओ और हम मेहनत करके पैसा कई गुणा कर देंगे।
विज्ञापन


नवंबर 2013 में विकाश वालिया एवं वरनिका वालिया ने अशोक मित्तल को एलांते मॉल में शोरूम खोलने के लिए कहा। इनके कहने पर अशोक ने मॉल में डायमंड का शोरूम खोल दिया, जिसके लिए विकास ने उससे लगभग 22 करोड़ रुपये ले लिए।

जब 27 नवंबर 2013 को शोरूम का उद्घाटन हुआ, तो उसमें केवल 5 करोड़ रुपये का माल था। अशोक ने जब आरोपियों से बाकी रकम का माल डालने के लिए कहा तो वे आनाकानी करने लगे।

अशोक मित्तल ने कहा कि आरोपी विकास वालिया एवं उसकी पत्नी वरनिका ने मोहाली में अपना एक निजी शोरूम खोल लिया और वहां पर माल ले जाकर बेचने लगे। जब काफी विवाद बढ़ गया, तो आरोपियों ने सामाजिक पंचायती में माना कि वे 17 करोड़ रुपये के देनदार हैं।

इसके बाद आरोपी ने उसे चेक दे दिए। ये चेक जब उसने बैंक में लगाए, तो वह कैश नहीं हुए। अशोक मित्तल का आरोप है कि इसके बाद आरोपी विकास ने अपने दोस्त गौरव कपूर एवं अन्य 7-8 लोगों के साथ उसके घर पर आकर धमकी दी। अशोक मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

अशोक मित्तल ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद उनका रिमांड ही नहीं मांगा। इससे पुलिस की कार्रवाई पर संदेह खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को मोड़ देने की कोशिश की है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सतबीर सिंह दोपहर को आरोपियों को पेश करने अदालत पहुंचे। जहां पर पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी विकास वालिया, उसकी पत्नी वरनिका वालिया, पिता आरएस वालिया, नौकर राजू और दोस्त गौरव कपूर के खिलाफ अशोक मित्तल ने शिकायत दी है। सेक्टर पांच के थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें