पंजाब के बटाला में बीएसएफ की पोस्ट की रेकी करते हुए आर्मी की यूनिफॉर्म पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डेरा बाबा नानक पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए युवक का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात भी कही है।
इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई मेहर चंद ने बताया कि गत देर शाम वह खासा पोस्ट के पास पुलिस पारटी समेत प्रेटोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक 20 साल का युवक फौजी वर्दी पहनकर बीएसएफ डेरा बाबा नानक की पोस्ट के पास नजदीकी झाडिय़ां में छिप कर बीएससफ की छावनी की तरफ संदिगध नजरों से देख रहा था।
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उक्त युवक को गिरफतार कर लिया। पकडे गए युवक की पहचान हरप्रीत सिंह वासी बटाला के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने आगे बताया कि पकड़े गए युवक से एक मोबाइल बरामद हुआ है जिसमें फौजी टैंकों की तस्वीरें और सरकारी बिल्डिंगों की तस्वीरें मिली हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त युवक से ओर कुछ भी नही मिला। पूछताश की जा रही है। एसआई ने बताया कि पकड़ा गया युवक मानसिक तौर पर ठीक नही है। उन्होंने बताया पुलिस ने गैरकानूनी रूप से फौजी वर्दी पहनने और प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।