फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से संत रामपाल को तगड़ा झटका

Fri, 14 Nov 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला(हिसार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट के गिरफ्तार की आदेश से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संत रामपाल को वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। संत की ओर से शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्ली हियरिंग की याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


अब प्रशासन ने संत की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एक ओर जहां आश्रम की बिजली-पानी बंद कर दिया है वहीं आश्रम के पास के सभी रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। हिसार में भारी संख्या में पुलिस बल, संसाधन जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्रम का हवाई सर्वेक्षण भी किया है।

संत रामपाल की ओर से शुक्रवार सुबह सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अर्ली हियरिंग की अपील की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया गया। अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है, जिसमें कोर्ट ने हरियाणा सरकार को हर हालत में संत को हाजिर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अस्पतालों को अलर्ट पर रखा

सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत प्रशासन ने हिसार-बरवाला मार्ग पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है।

बरवाला-चंडीगढ़ मार्ग पर सतलोक आश्रम के करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस ने दोनों ओर नाके लगा दिए हैं। यहां से किसी को अंदर की ओर नहीं जाने दिया जा रहा। प्रशासन ने आश्रम की पानी आपूर्ति बंद कर दी है और बिजली भी काट दी गई है।

अब आश्रम में जनरेटर के जरिए रोशनी की जा रही है। भारी टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के चार जिलों से 25-25 रोडवेज बसें बुलाई हैं। आश्रम की दीवारें आदि तोड़ने के लिए करीब 30 जेसीबी, क्रेन, एंबुलेंस जुटा ली हैं। प्रशासन की ओर से जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से आई पैरामिलिट्री फोर्स

बरवाला में करीब 500 आग बुझाने वाले छोटे सिलेंडर, फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां भी थाने में खड़ी की गई हैं। हिसार में सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, गुड़गांव, करनाल, जींद, भिवानी सहित अन्य जिलों से फोर्स बुलाई गई है।

आश्रम के बाहर अनुयायी अब भी पिछले आठ दिन की तरह से शुक्रवार को भी जमे रहे। अनुयायियों ने संत को किसी भी हालत में गिरफ्तार न होने देने का ऐलान किया है। संत रामपाल के प्रवक्ता ने कहा हम किसी तरह का टकराव नहीं चाहते। प्रशासन जो करेगा, उसकी इच्छा है। हम संत को किसी सूरत में गिरफ्तार नहीं होने देंगे।

हवाई सर्वेक्षण
पुलिस ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले ग्लाइडर से संत रामपाल के सतलोक आश्रम का मुआयना किया गया। आश्रम के ऊपर से ग्लाइडर के मुआयने ने भक्तों में हलचल पैदा कर दी, जिसके बाद अनुयायी सतर्क हो गए।

प्रदेश की पुलिस के अलावा 10 कमांडो की टुकड़ी पुलिस लाइन में शुक्रवार को पहुंच गई। इस दौरान कमाडो की एक टुकड़ी आश्रम के आगे से गुजरी। दिल्ली से 10 पैरामिलिट्री फोर्स भी शुक्रवार देर रात तक हिसार पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें