एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर की पत्नी पूनम पांडे ने वीरवार शाम सेक्टर-31 के क्वार्टर में पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गई।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय बेटा मार्केट गया था। पूनम पांडे के पति उर्मिलनाथ पांडे कोलकाता में जूनियर वारंट अफसर के पद पर तैनात हैं।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी साउथ सुरजीत सिंह मलिक ने बतायामहिला काफी परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था।