खुदकुशी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को बापूधाम में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान सेक्टर 35 निवासी रोमी और बापूधाम के रहने वाले जॉनी के रूप में हुई है। वीरवार को मृतक की पत्नी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उसके पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
इसी बीच पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बापूधाम निवासी विजय शर्मा ने अपने घर पर ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। बाद में जब पुलिस ने मोबाइल चेक किया था तो ड्राफ्ट बॉक्स में एक मैसेज मिला था। जिसमें विजय शर्मा ने रोमी और जानी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही थी। विजय के फोन में एक वीडियो भी मिला है। जिसमें उसने दोनों पर उसे तंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने वेरिफिकेशन के बाद दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना था कि विजय का किसी महिला से प्रेम संबंध था और इसी बात का फायदा उठाकर उसे दोनों आरोपी काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिससे उसने परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।