पिता ने छात्रा को सहेलियों के साथ स्कूल जाने से मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने जो कदम उठाया, देखकर मां-बाप के होश उड़ गए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-20 की है। पिता की मामूली सी डांट पर ग्यारहवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने गुस्से में घर पर फंदे से लटकर जान दे दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे ग्याहरवीं में पढ़ने वाली छात्रा अंशु देसवाल (15) ने दुपट्टे से फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह स्कूल जाने के लिए उसके घर तीन सहेलिया बुलाने आई थी। अंशु सेक्टर 21 के देव समाज स्कूल में पढ़ती थी। लेकिन उसके पिता ने उनके साथ स्कूल जाने से मना कर दिया था। परिजनों ने बताया कि अंशु के पिता ने कहा कि अगर स्कूल जाना है तो मै छोड़ कर आऊंगा नही तो स्कूल मत जाओ। जिसके बाद अंशु स्कूल नही गई थी।