फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के चलते बिक गई जमीन, हताश किसान ने दे दी जान

Wed, 11 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
किसान ने मंगलवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
समाना के निकटवर्ती गांव तुलेवाल में कर्ज से परेशान एक किसान ने मंगलवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस किसान ने कर्ज उतारने के लिए अपनी जमीन भी बेच दी लेकिन इसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर समाना की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


गांव तुलेवाल में मंगलवार सुबह उस समय मातम छा गया जब किसान शमशेर सिंह (43) पुत्र भाग सिंह ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। किसान के पिता भाग सिंह ने बताया कि सुबह जब शमशेर सिंह की भतीजी उसे चाय देने के लिए कमरे में गई तो वहां का दृश्य देखकर वह अवाक रह गई। शमशेर सिंह पंखे से लटक रहा था। 
पिता ने बताया कि शमशेर सिंह ने करीब 12 लाख रुपये पटियाला के विभिन्न बैंकों से कर्ज लिया हुआ था। दो माह पहले ही शमशेर सिंह ने अपनी तीन किला जमीन बेचकर कर्ज वापस कर दिया था। अब केवल कुछ हजार रुपये का कर्ज ही बाकी था लेकिन जब से शमशेर सिंह ने अपनी जमीन बेची थी वह सदमे में था। कर्ज के लिए जमीन बेचने के कारण वह काफी दुखी व परेशान रहने लगा था। 
विज्ञापन


जमीन बिकने से टूट गया था शमशेर: पिता 
पिता ने रोते हुए बताया कि एक किसान के लिए जमीन ही उसकी मां होती है जब मां ही बिक जाए तो किसान अंदर से टूट जाता है। इसी हालत से शमशेर गुजर रहा था। शमशेर सिंह की एक टांग भी कंबाइन में आने जख्मी हो गई थी जिससे वह निशक्त हो गया। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।
जांच अधिकारी सदर समाना के एसआई लाभ सिंह ने बताया कि कर्ज के कारण जमीन बेचने से किसान परेशान था इसलिए उसने आत्महत्या की है। मामले में 174 की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें