फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पत्नी, बेटे, बेटी और दामाद से तंग आकर की खुदकुशी

विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मल्लांवाला में पत्नी, बेटे व बेटी ने मिलकर जमीन-जायदाद अपने नाम करवाने के बाद किसान पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिससे तंग आकर उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने बड़े बेटे करनैल सिंह के बयान पर पत्नी, बेटे, बेटी व दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में बड़े बेटे करनैल सिंह ने कहा कि उसके पिता बंता सिंह के पास लगभग 70-80 लाख रुपये की जमीन-जायदाद थी। छोटे बेटे निर्मल सिंह, निर्मल की पत्नी कुलवंत कौर, जीत कौर पत्नी बंता सिंह, छोटी बेटी गुरदीप कौर पत्नी जसविंदर सिंह व दामाद जसविंदर सिंह वासी मल्लांवाला ने बंता सिंह से जमीन-जायदाद अपने नाम करवाने के बाद उससे मारपीट करना शुरू कर दी।

करनैल ने बताया कि पिता तंग होकर अपनी बड़ी बेटी बलविंदर कौर के पास चला गया। वहां कुछ समय रहा उसके बाद फिर करनैल के घर आ गया। करनैल के घर से गुरदीप कौर फिर बंता सिंह को अपने घर ले गई। कुछ दिन रखने के बाद बंता सिंह से फिर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस कारण बंता सिंह परेशान था।
विज्ञापन


15 मार्च को सुबह वह घर से निकल गया और गुरदित्ती नहर में छलांग लगा दी। करनैल ने बताया कि पुलिस को नहर के पास से बंता सिंह का सामान मिला था। उसके बाद नहर में उसके शव की तलाश शुरू कर दी थी। बंता सिंह की लाश राजस्थान के पास नहर से बरामद हुई। पुलिस ने करनैल सिंह के बयान पर मंगलवार को उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें