सेक्टर-28 स्थित जंगल में वीरवार दोपहर पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे पर लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीसीआर ने व्यक्ति को पेड़ से उतार कर जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। वहां, ड्यूटी डाक्टरों ने इलाज के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के चार बेटियों सहित 7 बच्चे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान सेक्टर-30 निवासी पर्वेश्वर(50) के रूप में हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पर्वेश्वर काफी समय से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। पर्वेश्वर के आय के श्रोत में सेक्टर-29 स्थित रेहड़ी लगाने का काम करता था। वही, पोस्टमार्टम रूम में जांच के दौरान व्यक्ति के शरीर में कही भी चोट के निशान नही मिले है। इसलिए, पूरी जांच के बाद पुलिस इसको सुसाइड मानकर मामले की जांच में लगी है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पर्वेश्वर को उसने बुधवार देर रात सेक्टर-28 से रस्सी खरीदते देखा था। हालांकि, उसको पर्वेश्वर के इस कदम का अंदाजा नही था। फिलहाल, सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सात बच्चों को छोड़ गया बेसहारा:
पुलिस के अनुसार पर्वेश्वर ने सबसे बड़ी बेटी की शादी कर दी थी, जबकि, छह बच्चों का पालन पोषण करना है। वहीं, पुलिस के अनुसार पर्वेश्वर नशे की आदि था और आर्थिक तंगी से बेहद परेशान रहता था। शायद इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस अधिकारिक पुष्टि करेंगी।