डड्डूमाजरा कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
वीरवार को सुबह मलोया थाना पुलिस को सूचना मिली कि डड्डूमाजरा निवासी दर्शना ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही मलोया थाने में तैनात जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह मौके पर पहुंचे और दर्शना को फंदे से उतारकर जीएमएसएच 16 अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दर्शना को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दर्शना का पति टैक्सी चालक है और उसके दो बच्चे हैं। घटना के समय पति घर से बाहर गया हुआ था।
जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि दर्शना के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि महिला पिछले कई दिन से बीमार थी। पुलिस का कहना है कि हो सकता महिला ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाया है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। लेकिन मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।