लुधियाना से चंडीगढ़ में आईलेट्स की तैयारी करने आए युवक ने सेक्टर-44 स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौकेपर दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर जीएमसीएच 32 में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान लुधियाना के जयपुरा निवासी हरसिमरनजीत सिंह के रुप में हुई। मृतक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें हरसिमरनजीत सिंह ने अपनी बहनों से माफी मांगी है। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इटली से आए पिता विक्रमजीत सिंह रविवार को अपने सेक्टर 44 निवासी बेटे हरसिमरनजीत सिंह से मिलने आए थे। काफी देर तक पिता कमरे का दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन हरसिमरनजीत सिंह ने दरवाजा नहीं खोला।
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर गई तो युवक ने फंदा लगा रखा था। पुलिस तुरंत युवक को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बेटा उनके पास आने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे से शनिवार रात फोन पर बातचीत हुई थी उस समय वह बिलकुल ठीक था और न ही उसे किसी प्रकार की टेंशन थी।
उन्होंने बताया कि बेटे द्वारा फंदा क्यों लगाया अभी तक पता नहीं चल सकता है। सेक्टर 34 थाना पुलिस फंदा लगाने का कारण पता करने में लगी हुई है।