इलाके से सटे गांव सिंघा देवी के एक 18 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह 12वीं कक्षा में फेल हो गया था।
इसके बाद से वह डिप्रेशन में था। वीरवार को उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घरवालों ने उसे देखा तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।