फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर कम आने पर छात्र ने लगा लिया फंदा

Tue, 06 May 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान इस्लामगंज निवासी बीकॉम के छात्र बेअंत पटेल (20) ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना पर थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना डिविजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह ने बताया कि बेअंत मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ का रहने वाला था।

वह एक सप्ताह पहले गांव गया और सोमवार को ही लौटा था। कुछ दिन पहले उसके पेपरों में नंबर कम आए थे। इसकी वजह से वह परेशान था। वह परिजनों की हर बात पर गुस्सा हो जाता था और झगड़ा करने लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी वह काफी परेशान था। उसकी मां गांव में ही रह रही थी और पिता व भाई यहां पर थे। सुबह उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक बेअंत कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे देखने के लिए कमरे में गए।

अंदर उसका शव लटका हुआ था। इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर कार्रवाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें