फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से तलाक, दूसरी भी छोड़ गई...तो लगा लिया फंदा

Sun, 26 Apr 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 में 36 वर्षीय आशीष सेठी नामक युवक ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। इसके दो महीने बाद दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा और काफी शराब पीने लगा था। आशीष के पिता ऋषिरत्न ने बताया कि वह हमारे साथ तीसरी मंजिल पर रहता था।

रोजाना की तरह वह 24 अप्रैल रात करीब आठ बजे घर आया और ऊपर कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगाकर सो गया। वह पहले भी ऐसा ही करता था। वह खाने-पीने की भी परवाह नहीं करता था।

शनिवार सुबह वह नीचे नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए। उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा तो आशीष फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आशीष के छोटे भाई नीतिन ने बताया कि आशीष की पहली शादी 2003 में हुई थी। एक साल बाद आशीष का तलाक हो गया।

उसके बाद दूसरी शादी हुई तो दो महीने बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। नीतिन ने बताया कि उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट सेक्टर-10 की पुलिस चौकी में भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें