घर से भागे एक प्रेम जोड़े ने शुक्रवार की सुबह मानसा में माल गाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक नौजवान कुंवारा था जबकि उसकी प्रेमिका चार बच्चों की मां थी और तीन दिन पहले वह रामपुराफूल स्थित घर से फरार हो गए थे।
रेलवे पुलिस चौकी मानसा के इंचार्ज एएसआई जगजीत सिंह व एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि बताया कि सुबह समय चकेरिया फाटक के नजदीक माल गाड़ी के नीचे आकर नौजवान मुकेश कुमार (22) पुत्र बबली दास व महिला जोती (35) पत्नी रूलिया राम वासी वार्ड नंबर 8, गली नंबर 11 रामपुरा फूल ने खुदकुशी कर ली है।
उन्होंने बताया कि दोनों आपस में पड़ोसी थे और उनके प्रेम संबंध थे। पुलिस ने लाशों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनको वारिसों के हवाले कर दिया। मृतक जोती चार बच्चों का मां थी।