फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने खोला सच

Tue, 26 May 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात कांस्टेबल ने सेक्टर-39 में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पंजाब पुलिस के दो आला अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इनमें एक डीएसपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान कांस्टेबल राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 में रहने वाला राजकुमार सोमवार दोपहर अपनी कार से सेक्टर-39 स्थित मंडी के पास गया और वहीं कार में कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राजकुमार ने मरने से पहले पत्नी को फोन कर जानकारी दी थी और पत्नी ने ही कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने राजकुमार को गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों का यह भी कहना है कि राजकुमार (45) का किसी से पैसे का लेनदेन था।
विज्ञापन


परिजनों के दर्ज नहीं हुए बयान
मामले की जांच में जुटी थाना पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस राजकुमार के परिजनों के बयान और सुसाइड नोट की जांच करेगी। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें