फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर की सुसाइड

Wed, 13 Aug 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक के छात्र ने मनीमाजरा स्थित अपने घर में मंगलवार सुबह फंदा लगा लिया। बहन ने भाई को फंदे पर लटका देख चिल्लाई और पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय गुरनाम सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई।

पुलिस को छात्र के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसने इसमें लिखा है कि मेरे शव को फंदे से मेरे माता-पिता ही उतारें। वहीं घटना के समय छात्र के माता-पिता सेक्टर 43 जिला अदालत में केस की सुनवाई के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि माड़ी वाला टाउन के मकान नंबर 2526/1 रहने वाले युवक गुरनाम सिंह ने बुधवार सुबह उस समय फंदा लगा कर आत्म हत्या कि जब उसके दोनों छोटे भाई बहन स्कूल और माता पिता कोर्ट गए थे।

जब उसकी छोटी बहन सवा एक बजे स्कूल से वापस आई तो उसने देखा कि गुरनाम फंदे से लटका हुआ है। माता-पिता के कोर्ट से आने के बाद शाम पौने चार गुरनाम के शव उतरा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर- 16 अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें