फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर गवर्नर हाउस पहुंचा युवक

Sun, 13 Jul 2014 08:29 AM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासक शिवराज पाटिल से मिलने के लिए सेक्टर 35 का एक युवक जहर खाकर गवर्नर हाउस के बाहर पहुंच गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने मिलने नहीं दिया गया तो उसने बताया कि वह जहर खाकर आया है।
विज्ञापन


उसके बाद वह वहीं सड़क पर गिर गया। तत्काल पीसीआर जिप्सी में उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने उस पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

सुसाइड नोट मिला
पुलिस को युवक सुनील की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है कि उसे और उसके भाई अनिल को रेप के झूठे केस में फंसाने के लिए अधिकारियों ने पांच लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार दिलबाग सिंह, सेक्टर-36 थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह सहित 16 पुलिस कर्मी, उसका मकान मालिक अमरिंदर सिंह, सेक्टर-35 की सतिंदर कौर और उसकी बेटी गगनदीप कौर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें