करीब पांच साल पहले कंसाला में ही उसका ‘नई जिंदगी’ के नाम से नशा मुक्ति केंद्र था। कंसाला चौकी प्रभारी रहे देविंद्र सिंह और एएसआई बलवान सिंह ने उसे मरीज के साथ मारपीट करने के आरोप में पकड़ लिया था। इसके बाद हवालात में उसकी पिटाई की और छोड़ने के बदले में उक्त दोनों अधिकारियों ने उससे 60 हजार की रिश्वत मांगी।
आरोप है कि इस बारे में बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने शीशे से अपने पैरों पर वार किए। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी सोनू नरवाल, आर्य नगर एसएचओ नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि राजबीर का बड़ा भाई रणवीर सिंह मर्चेंट नेवी में मैकेनिकल फीटर है।
कैलाश कॉलोनी के राजबीर ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के बयान दर्ज किए गए है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सोनू नरवाल, डीएसपी, आर्य नगर क्षेत्र