फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गले में चुनरी डाली और लगा लिया फंदा

Tue, 18 Mar 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ब्राडगेज लोअर कुराड़ी में होली के दिन सोमवार को एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान 28 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह ऑटो चलाता था और रामबाग के सामने रेहड़ी भी लगाया करता था। उसकी पत्नी रितु ने बताया कि वह अपने पति दीपक व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे दीपक घर से कहीं गया था और शाम करीब साढ़े 4 बजे नशे में धुत होकर लौटा। इसके बाद उसने एक कमरे को अंदर से कुंडी लगाकर सो गया।

काफी समय बीतने के बाद भी उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मकान के पीछे की ओर से कमरे में झांका तो दीपक पंखे से गले में चुनरी के फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कालका के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मंगलवार को एसीपी पूर्णिमा व एसएचओ कालका अजय दिसोदिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें