फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सीसीईटी के हॉस्टल में घुसकर छात्र को पीटा, कपड़े उतरवा माफी मंगवाई, वीडियो भी बनाया

Sun, 01 Jan 2023 11:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने कहा है कि पिछले महीने उसके दोस्त का कॉलेज के दो छात्रों से झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत देने के लिए वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-26 पुलिस थाने में गया था। दोस्त के साथ थाने जाने के बाद आरोपी उससे भी रंजिश रखने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों धमकाया था कि उसे कॉलेज में नहीं रहने देंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के हॉस्टल में घुसकर डिप्लोमा विंग के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवा माफी मांगने का वीडियो भी बनाया है। यह घटना 30 दिसंबर की रात एक बजे की है। पीड़ित छात्र ने शनिवार को सेक्टर-26 थाना पुलिस को इस मामले की लिखित शिकायत दी है। उधर, मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तथ्य पुख्ता होने के बाद कमेटी बनाकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने कहा है कि पिछले महीने उसके दोस्त का कॉलेज के दो छात्रों से झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत देने के लिए वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-26 पुलिस थाने में गया था। दोस्त के साथ थाने जाने के बाद आरोपी उससे भी रंजिश रखने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों धमकाया था कि उसे कॉलेज में नहीं रहने देंगे। 

बीते शुक्रवार की आधी रात आरोपियों ने उसके हॉस्टल के कमरे में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पहले आरोपी उसे काफी देर तक पीटते और गाली-गलौज करते रहे। उसने आरोपियों से कहा कि उसे बुखार है, छोड़ दो लेकिन उनको तरस नहीं आया। आरोपियों ने कहा कि उसे तभी छोड़ेंगे जब कपड़े उतारकर माफी मांगेगा। जबरन कपड़े उतरवाकर उससे माफी मंगवाई और इसका वीडियो भी बना लिया। जाते-जाते आरोपी उसे धमकी दे गए अब दोबारा गलती की तो छोड़ेंगे नहीं। छात्र ने बताया कि दोनों आरोपी कॉलेज के छात्र हैं, जिन्हें कुछ समय पहले हॉस्टल से निकाल दिया गया था। दोनों ने किसी तरह छिपकर हॉस्टल में प्रवेश कर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। मूलरूप से बिहार के रहने वाले छात्र ने बताया कि वह कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा है। उसकी परीक्षा का समय है और उसे घबराहट हो रही है।
विज्ञापन


हाल ही में आर्किटेक्ट कॉलेज में रैगिंग का मामला आया था सामने
एक हफ्ते पहले सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ आर्किटेक्ट कॉलेज में रैंगिंग के मामले में सात छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड कर हॉस्टल से बाहर किया था। कॉलेज में छात्र को लात मारी गई और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कमेटी बनाकर आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की थी।
 

अपने दोस्त के पिता के साथ लड़के ने आकर मारपीट की शिकायत दी है। तथ्यों की वेरिफिकेशन की जा रही है। आज हॉस्टल बंद था। खुलने पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। - मनिंदर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-26 थाना।

 

इस मामले की जानकारी मिलते ही हॉस्टल वार्डन को जांच का आदेश दिया है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कमेटी बनाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।  - डॉ. एमएस गुजराल, प्रिंसिपल, सीसीईटी-26।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें