फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर पर हमला करने वाला एक छात्र गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 में दसवीं के छात्र व नेशनल बॉक्सर सचिन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 12वीं के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया छात्र मोहली फेज-11 का रहने वाला है और सेक्टर-35 के स्कूल में पढ़ता है। सेक्टर-36 पुलिस ने बुधवार को आरोपी को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिफा की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 13 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस मामले में अन्य छात्रों की तलाश कर रही है।

यह था मामला
सचिन ने 17 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी कि 12वीं के दो छात्रों से स्कूल में आधी छुट्टी के समय उसकी बहस हुई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह जब वह बाहर आया तो दोनों ने अपने 20 से 25 साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए सेक्टर-35 की मार्केट की तरफ भागा। छात्रों ने उसपर चाय के पतीले, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर उसका मोबाइल फोन, सोने की चेन और स्कूल बैग छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने एक सप्ताह के बाद दो नामजद छात्र समेत 20 अन्य छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें