फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 महीनों में करोड़पति बनाने का सपना दिखाता था ये शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो खुल गई पोल

Mon, 10 Sep 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सेमिनारों में अपने भाषणों में लोगों को एक साल में करोड़पति बनाने का सपने दिखाता था फ्यूचर मेकर एंड लाइफ केयर कंपनी का सीएमडी राधेश्याम। इसके अलावा वह अपने हर भाषण में देश को जैविक खेती के जरिये उन्नत बनाने के दावे करता था। कहता कि आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए इंसान के पास पैसा होना चाहिए। जितने लोग करोड़पति होंगे, उतना ही देश भी संपन्न बनेगा। वह बार-बार अपनी कंपनी को एक क्रांति बताता था।
विज्ञापन

2 of 5
सीएमडी रधेश्याम
राधेश्याम ने अपनी कंपनी को हरियाणा में जमाने के बाद पूरे देश में विस्तार करने की योजना बनाई। इसके लिए टॉप प्रमोटर्स को जिम्मा सौंपा गया। पहले हरियाणा के साथ लगते राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बड़े स्तर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
कंपनी का दफ्तर
इनमें सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल सिहाग को शहंशाह की तरह पेश किया जाता। ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं के साथ स्वागत करते हुए सेमिनार स्थल तक लेकर जाया जाता। फिर सेमिनार में मोटीवेशनल स्पीकर की तरह राधेश्याम भाषण देता। हाल ही में हर महीने सेमिनार की तारीख तय होने लगी थी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
रिस्पांस मिला तो साउथ इंडिया में भी बढ़ाए कदम
जैसे-जैसे फ्यूचर मेकर कंपनी पांव पसारती गई तो उसे साउथ इंडिया से भी रिस्पांस मिलने लगा। लोगों को अपने साथ जुड़ता देख राधेश्याम के कई सेमिनार साउथ इंडिया में रखे। राधेश्याम ने महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, हैदराबाद, गोवा में सेमिनार आयोजित किए। इन सेमिनारों में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति हुई। एक साल में करोड़पति बनने के सपने दिखाकर लोगों को अपने साथ जोड़ने में राधेश्याम और उसकी टीम सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली में कई सेमिनार
सीएमडी राधेश्याम ने जनवरी महीने में राजस्थान के भीलवाड़ा, बिहार की राजधानी पटना में सेमिनार किया। इसके बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम, अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सेमिनार का आयोजन किया। भोपाल में हुए सेमिनार में तो मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें