फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: उत्तराखंड में मिली कारोबारी संभव जैन की लूटी हुई कार, आशंका- लुटेरे छोड़कर भागे

Fri, 24 Nov 2023 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया था। तलाश करने पर कारोबारी की कार वहां मिली। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कार छोड़कर वहां से आगे निकले हैं। अब पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के होजरी कारोबारी संभव जैन को अगवा करने के बाद गोली मारने का मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। वहीं बताया जा रहा है कि कार एक दिन तक तो लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक घर के बाहर खड़ी रही। वहां से अगले दिन आरोपी लेकर भागे।

विज्ञापन


पुलिस को कार की पहले रोपड़ और बाद में अंबाला में लोकेशन मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस के साथ संपर्क कर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि कार उत्तराखंड के हरिद्वार की तरफ गई है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। जांच की गई तो कार वहां से बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कार छोड़कर वहां से आगे निकले हैं। अब पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

उधर, अब कारोबारियों से निहंग जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। कारोबारी तरुण जैन बावा के साथ हुई मीटिंग के बाद निहंग जत्थेबंदियों ने सीधे तौर पर सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को हल करे।
विज्ञापन


निहंग जत्थेबंदियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महानगर लुधियाना में कई वारदात हो गई हैं। कारोबारी संभव जैन को अगवा कर गोली मार दी गई और आरोपी तीन घंटे तक उन्हें घुमाते रहे। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस व्यापारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। वह कारोबारियों के साथ डटकर खड़े हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें