फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन-देन में दोस्त ने चाकू से गोदकर की हत्या

Wed, 15 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैसे के लेने देन में दोस्त ने चाकू के कई वार कर अपने दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल पैसे के लेने देन में दोस्त द्वारा चाकू के हमले में घायल युवक संजय ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को मौलीजागरां में संजय के दोस्त ने ही उस पर चाकू से कई वार किए थे। तबसे उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। पुलिस ने केस में हत्या की धारा लगाकर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान बठिंडा निवासी रसीला के रूप में हुई है। मृतक संजय कपूर (26) मौलीजागरां का रहनेवाला था। उसकी मौत सोमवार देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रसीला के खिलाफ पहले सिर्फ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। संजय की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

ये था मामला
 संजय और बठिंडा निवासी रसीला एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने जालंधर में एक एजेंट को विदेश जाने के लिए वीजा लगाने के नाम पर पैसे दिए थे। लेकिन, उसका न तो वीजा लगाया और न ही पैसे लौटाए गए। इसी बात पर संजय और रसीला में शनिवार रात काफी बहस हुई।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे को रुपये फंसाने के लिए दोषी ठहरा रहे थे। रात में दोनों में काफी देर तक इस बात पर बहस हुई। इसके बाद रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे संजय और रसीला में फिर पैसे निकलवाने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने संजय के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही संजय को पीजीआई पहुंचाया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें