दो युवकों ने हवस बुझाने के लिए किशोरी के साथ खेल खेला और उसके जागरण के बहाने से साथ ले गए, फिर उसके साथ दुराचार कर डाला। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। सेक्टर-14 में जागरण पार्टी के साथ आई किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बाद में उसे अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने उसे जागरण के लिए बुलाने वाले सगे भाईयों पर साजिश के तहत उससे सामूहिक दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है।
महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएंगे जाएंगे। महिला थाना पुलिस को फरीदाबाद निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत देकर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपनी जागरण पार्टी के साथ सेक्टर-14 निवासी मोहित के बुलाने पर आई थी। मोहित ने उसे वहां से दो युवकों के साथ भेज दिया।
दोनों युवक उसे बहाने से अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया। वहां से आटो लेकर वह सेक्टर-14 में पहुंची। वहां पर मोहित के भाई विशाल ने उसे ही धमकी दी। जिसके बाद उसने अपने परिजनों से संपर्क किया। शुरुआत में वह डर गई, लेकिन अब उसने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
महिला थाना पुलिस ने दो नामजद भाईयों सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी ने जागरण के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी है। किशोरी का कहना है कि आरोपियों ने उसे दो युवकों के साथ भेज दिया और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।