फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों की तरह, कोरे स्टांप पेपर पर अंगूठा लगवाया और फिर मार दी गोली

Fri, 27 Jan 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मामा की प्रापर्टी हथियाने के लिए भांजे ने पहले मामा का अंगूठा कोरे स्टांप पेपर पर कराया था और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रिमांड अवधि में अंगूठा किए हुए स्टांप पेपर के साथ ही वारदात में प्रयुक्त वैन, हथियार व मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव दीपालपुर के बाहर रजवाहे के निकट आठ जनवरी की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच की तो शव की शिनाख्त यूपी के जिला बागपत के गांव रठोड़ा निवासी राजेंद्र खोखर के रूप में हुई। बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश कुमार व एएसआई सुमेर की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सरुरपुर निवासी कैलाश को अवैध हथियार सहित काबू किया था।

कैलाश ने पुलिस पूछताछ में दीपालपुर के पास अपने मामा राजेंद्र खोखर की हत्या करना स्वीकार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने साथी गांव जगदीश उर्फ देव उर्फ मजनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जगदीश को भी काबू कर लिया था। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के गांव रठोड़ा निवासी राजेंद्र खोखर की हत्या का मामला

फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
पुलिस ने जब राजेंद्र का शव बरामद किया था तो उसके दाहिने हाथ के अंगुठे पर स्याही का निशान मिला था। पूछताछ में कैलाश ने बताया कि राजेंद्र की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि कोरे स्टांप पेपर पर अपने मामा के अंगुठे कराने के बाद उसने गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्टांप पेपर को बरामद कर लिया है।

स्याही व अंगुठे के निशान का होगा मिलान
बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए स्टांप को एफएसएल के पास भेजा जाएगा। एफएसएल की टीम ने ही राजेंद्र की हत्या के बाद अंगुठे पर लगी मिली स्याही से फिंगर प्रिंट जुटाए थे। अब स्याही व अंगुठे के निशान का मिलान किया जाएगा।

दीपालपुर के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके भांजे व अन्य से स्टांप पेपर, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त हथियार और वैन को बरामद कर लिया है। आरोपी ने कोरे स्टांप पेपर पर मामा का नशे में हालत में अंगुठा लगवा लिया था। अंगुठा लगाने के बाद ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें