अपनी पत्नी से तंग एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना पदमपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम समेत साली डिम्पल, कोमल, साढ़ू सन्नी और सास विधा देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
फाजिल्का निवासी सोनम का विवाह करीब 9 माह पूर्व राजस्थान के पदमपुर निवासी सोनू उर्फ रामा पंडित के साथ हुआ था। पदमपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाए अपने बयान में इंद्रा कलोनी के वार्ड 3 निवासी मृतक के भाई शंकर लाल पुत्र प्रेम शर्मा ने कहा कि उसके भाई सोनू उर्फ रामा ने इसी वर्ष 22 अप्रैल को फाजिल्का निवासी केवल कृष्ण की पुत्री सोनम से विवाह किया था। रामा पंडित स्टेज प्रोग्राम करता था, सोनम डांसर थी और दोनों की मुलाकात भी एक प्रोग्राम के दौरान हुई।