फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मांगी मदद, तो बेटे ने ले ली जान

Tue, 21 Mar 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोरनी(हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरीब पिता ने काम में बेटे से हाथ बंटाने को क्या कहा, बेटे ने पिता की हत्या कर दी। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा के पंचकुला में पड़ने वाले मोरनी से। जहां एक युवक ने अपने पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि पिता ने बेटे से अपने साथ काम करने को कहा। जिसके बाद युवक ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक की पिता से कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने बुजुर्ग बाप पर डंडे से वार कर जान ले ली। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार छाज बनाने का काम सिखाते वक्त बुधराम (65) की बेटे संजय से सोमवार को दोपहर बहस हो गई। पिता ने छाज की तिल्लियों को अपने तरीके से लगाने को कहा तो बेटा इस बात से नाराज हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद युवक ने पिता बुधराम के सिर पर डंडे से वार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशे का आदी है संजय

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इस हमले में बुजुर्ग बुधराम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधराम छाज बनाने के अलावा नवरात्रों में समलौठा मंदिर में ढोल बजाने का काम करता था, जबकि उनका लड़का हिमाचल में रहता था। पिता को बुधराम अभी पंद्रह दिन पहले ही गांव में लेकर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि संजय नशे का भी आदी है, जो काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी दलीप सिंह, चंडी मंदिर एसएचओ हरभजन सिंह व मोरनी चौकी प्रभारी जिले सिंह की मौजूदगी में मामले की जांच की गई। पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें