फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटा, जमीन के लिए मां को मार दी तीन गोलियां

Tue, 24 May 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते बेटे ने मां को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलयुगी बेटे की करतूत शर्मसार कर देगी। जमीन के लिए उसने साले के साथ मिलकर मां को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना हरियाणा के हिसार की है। महिला निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


महिला के पति होशियार सिंह ने बताया कि बेटे जगबीर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए वह अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ अलग रहता था। घर में उनका बेटा जगबीर अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह उन्हें आकर धमकाया करता था।

रविवार सुबह वह अपने साले संदीप और एक अन्य दोस्त को लेकर आया। वह जमीन के बारे में बात कर रहा था कि उसने पिस्तौल निकाल ली। हाथापाई होने लगी तो सुमित्रा बीच में आ गई और जगबीर ने उस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन


सुमित्रा को तीन गोलियां लगी। इससे घबराकर जगबीर, संदीप और उसका दोस्त भाग गए। पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें