फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महिला सरपंच का बेटा हेरोइन समेत गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

Wed, 04 Jan 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पूर्व महिला सरपंच का बेटा हेरोइन समेत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के नजदीक से पाकिस्तानी तस्करों के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से एक किलोग्राम हेरोइन, 32 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है। काउंटर इंटेलीजेंस ने इनके पास से पीबी-02-सीवाई-5769 कार भी कस्टडी में ले ली है। 
विज्ञापन


दोनों गिरफ्तार आरोपियों में सुखविंदर सिंह उर्फ बिटटू (55, निवासी गांव लाखना, थाना वल्टोहा, जिला तरनतारन) और टिवंकल जीत सिंह उर्फ रिंकू (40, निवासी छोटा हरीपुरा, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर) शामिल हैं। काउंटर इंटेलीजेंस के आईजी एमएफ फारुखी ने कहा कि सुखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू को इलाके में पूर्व सरपंच कहते  हैं। उसकी मां कांग्रेस पार्टी की ओर से गांव की सरपंच रह चुकी हैं। पाकिस्तान तस्करों के साथ दोनों के संपर्क में हैं। 

बीती तीन जनवरी को काउंटर इंटेलीजेंस और बीएसएफ के संयुक्त छापामारी में अजनाला सेक्टर के चेक पोस्ट बधाई चीमा कंटीली तारों के उस पार भारतीय खेत में दबी पांच किलो हेरोइन भी इन्हीं दोनों की थी। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके साथ इन दोनों के संपर्क पाकिस्तानी तस्करों के साथ थे। वर्ष 2017 में काउंटर इंटेलीजेंस के पास ऐसे कई तस्करों की जन्मकुंडली है जो सीमापार के तस्करों से मिले हैं। इस संबंध में जल्द और गिरफ्तारियां होंगी। इस मामले में पांच किलो हेरोइन बरामदगी के बाद एफआईआर अज्ञात लोगों पर दर्ज की गई थी पर इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद में एफआईआर में दोनों का नाम जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें