फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः 22 गज के मकान के लिए 70 साल के बुजुर्ग पिता का कातिल बना पुत्र, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

 22 गज जमीन पर बने मकान का मालिकाना हक नहीं मिलने से नाराज बेटे ने 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। आरोपी नशेड़ी और अविवाहित बताया जा रहा है। पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रानी महल माटा चौक निवासी भारत भूषण पुत्र जसवंत लाल ने अपने साले कमल (27) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया हे। दर्ज मुकदमे में उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पुत्र अर्जुन देव ने अपने पिता की हत्या की है। अर्जुन देव फेरी लगाने का काम करते थे। कमल उनका इकलौता बेटा है। 

बताया जाता है कि कमल नशे की पूर्ति और मकान के लिए पिता से अकसर झगड़ा करता था। जसवंत ने बताया कि मकान में सिर्फ पिता-पुत्र ही रहते थे। मंगलवार रात कमल पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। इसी बीच उसने धारदार हथियार से पिता के सिर पर वार करके हत्या कर दी। शहर थाना प्रभारी विक्रांत का कहना है कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें