फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा ही बना जान का दुश्मन: 67 वर्षीय मां को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों ने बताई ये वजह

Fri, 09 Sep 2022 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों के अनुसार संजीव शराबी किस्म का युवक है और वह घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा भी करता रहता है। उसकी पत्नी भी उसे इसी लड़ाई-झगड़े के कारण छोड़कर गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद संजीव घर आया था। उसका किसी बाद को लेकर उसकी मां शांति के साथ विवाद हो गया।   
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कलयुगी बेटे ने अपनी 67 वर्षीय मां की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराबी प्रवृत्ति का है और मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने जब खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतका के जेठ चंदू की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के जींद जिले के गांव उझाना का है। 

 67 वर्षीय गांव उझाना निवासी महिला शांति देवी अपने 36 वर्षीय बेटे संजीव के साथ रहती थी। आठ वर्ष पहले संजीव की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हुई थी। चार वर्ष पहले संजीव ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी शादी कर ली। उसकी यह पत्नी भी उसको चार महीने पहले छोड़कर चली गई। ग्रामीणों के अनुसार संजीव शराबी किस्म का युवक है और वह घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा भी करता रहता है। उसकी पत्नी भी उसे इसी लड़ाई-झगड़े के कारण छोड़कर गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद संजीव घर आया था। उसका किसी बाद को लेकर उसकी मां शांति के साथ विवाद हो गया।   
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़े देखा। मृतका के जेठ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही संजीव को काबू कर लिया जाएगा। - सुखबीर यादव, गढ़ी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें