फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद पर पेट्रोल छिड़क सास ने लगा दी आग

Fri, 20 Mar 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में पत्नी को लाने पहुंचे युवक पर सास ने पेट्रोल छिड्क कर आग लगा दी यह सनसनीखेज मामला हरियाणा के रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के गांव बीदावास का है। मंगलवार रात की घटना के बाद रोहतक पीजीआई में भर्ती युवक ने सास के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी महेश्वरी निवासी धर्मपाल मंगलवार शाम गांव बीदावास स्थित अपनी ससुराल में पत्नी को लेने आया था। रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के कारण धर्मपाल झुलस गया था।

परिजनों की सूचना के बाद पहुंची बावल थाना पुलिस ने धर्मपाल को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, परंतु युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम बावल पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए, जिसमें पीड़ित ने सास राजदेवी द्वारा मंगलवार रात उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही है। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर सास राजदेवी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें