फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्लः बेटे ने पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था खफा

Mon, 29 Apr 2019 10:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/बाढ़डा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खेती पर ध्यान देने को कहने पर गांव डुडीवाला किशनपुरा में बेटे ने सरिये से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात 10:00 बजे सूचना मिली थी कि डुडीवाला किशनपुरा निवासी कृष्ण (60) घर पर मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कृष्ण के शव को कब्जे में ले लिया।

घर पर मृतक की पत्नी कौशल्या देवी और अन्य ग्रामीण मिले। एएसआई प्रवीण कुमार के अनुसार जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोपहर 2:00 बजे उसका सबसे छोटा बेटा बिजेंद्र (22) घर पर आया था। 
विज्ञापन


उसके पति कृष्ण ने उसे खेती की तरफ ध्यान देने की नसीहत दी। इससे नाराज होकर बिजेंद्र ने अपने पिता कृष्ण की सरिये से पिटाई कर दी और मौके से भाग गया। कौशल्या देवी ने बताया कि झगड़े के बाद वह किसी काम से गांव की ओर चली गई।

शाम पौने आठ बजे जब लौटी तो उसका पति कृष्ण मृत मिला। पुलिस ने रविवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय बोर्ड से कराया। शिकायत पर आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें