फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का खौफनाक बदला, घरेलू कलह में 4 को गोलियों से भूना

Tue, 20 Oct 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी ने अंधाधुंध फायरिंग करके 4 लोगों को भून दिया। मरने वालों में 3 महिलाएं और एक युवक शामिल है। गोलीबारी में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला पंजाब के संगरूर के गांव हसनपुर का है।
विज्ञापन


मरने वालों में तीन महिलाएं और एक युवक शामिल है। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों को इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। गोली बारी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे फौजी को काबू में करने की कोशिश की । इसी दौरान उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक मृतक फौजी जगदीप सिंह (25) कुछ महीने पहले छुट्टी काटने के लिए गांव आया था और उसकी अपनी भाभी के साथ किसी बात को लेकर अनबन रहती थी, जिससे उनका घरेलू कलह चल रहा था। सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे फौजी जगदीप सिंह ने अपनी दोनाली बंदूक लेकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस फायरिंग में उसकी भाभी गुरप्रीत कौर (32), ताई लाभ कौर (65), ताया का पोता हरमनदीप सिंह (18) और पडो़सी करनैल कौर (52) को गोलियां लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  इस गोलीबारी दौरान फौजी ने अपने ताया के बेटे हरजिंदर सिंह, पडौसी नविंदर सिंह, गुरमीत कौर और रणीके निवासी तरसेम सिंह पर गोलियां चलाकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

गंभीर रूप से घायल 4 अन्य को इलाज के लिए पहले धूरी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चारों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया।

इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद फौजी जगदीप सिंह घर की छत पर जा चढ़ा। लोगों के मुताबिक फौजी के सिर पर खून सवार था और वह लगातार फायरिंग करते हुए गांव के लोगों को ललकार रहा था।

घटना की सूचना पाते ही एसएसपी संगरूर प्रितपाल सिंह थिंद, डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, एसपी जसकरन सिंह तेजा, एसडीएम जशनप्रीत कौर, डीएसपी (डी) कृष्ण पैंथे, डीएसपी नाहर सिंह भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने फायरिंग कर रहे फौजी को काबू करने की कोशिश की और इसके लिए पुलिस ने घेराबंदी की हुई थी। लेकिन हत्या करने के बाद फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की पुष्टि करते एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि फौजी जगदीप सिंह अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने बहुत कोशिश की। इसी बीच उसने खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि यदि फौजी ऐसे ही कुछ समय और फायरिंग करता तो शायद और जानों को नुकसान पहुंचाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें