कहते हैं बच्चे चिकनी मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें बचपन में जो सिखा-बता दिया जाए, वे लंबे समय तक उसे ही सच मान कर चलते हैं। ऐसे में बचपन से ही बच्चों को सिगरेट और शराब चखा दी जाए तो सोचिए क्या हो सकता है।
इस तस्वीर में देख कर तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि इस नन्हें से बच्चे के साथ क्या किया जा रहा है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक रोमानिया के दो आदमियों ने इस बच्चे सिगरेट और शराब पिलाई।
इनमें से एक आदमी इस बच्चे को गोद में बिठाए हुआ है और बच्चा गिलास से शराब पी रहा है। इसके बाद इसके मुंह में सिगरेट रखी जाती है और आदमी बोलते हैं,''यही तो होती है असली मर्द की पहचान''।
मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी दूसरे रोमानियाई आदमी ने फेसबुक पर बच्चे का यह वीडियो डाला और लोगों से इन आदमियों की पहचान करने के लिए कहा।