पुलिस ने पैसे लेकर एक नाबालिग को बेचने और फिर उसकी नकली मां व मौसी बन शादी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। घटना पंजाब के जगरांव (लुधियाना) की है।
पुलिस ने दो महिलाओं समेत दुराचार करने वाले आरोपी व्यक्ति को भी काबू किया है। पुलिस को गिरोह के दो फरार दलालों की तलाश है। पुलिस ने बीते सात महीने से लापता पीड़िता को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास बीते दस सालों से उसके साले की नाबालिग बेटी रहती थी। जब वह 19 अप्रैल को काम से वापस नहीं आई तो उसने इस संबंध में थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने जिला संगरूर के गांव नोथोहेड़ी निवासी मलकीत सिंह को नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में काबू किया है।