फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बनाकर 55 हजार में बेच दी आबरू

Thu, 13 Nov 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पैसे लेकर एक नाबालिग को बेचने और फिर उसकी नकली मां व मौसी बन शादी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। घटना पंजाब के जगरांव (लुधियाना) की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो महिलाओं समेत दुराचार करने वाले आरोपी व्यक्ति को भी काबू किया है। पुलिस को गिरोह के दो फरार दलालों की तलाश है। पुलिस ने बीते सात महीने से लापता पीड़िता को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास बीते दस सालों से उसके साले की नाबालिग बेटी रहती थी। जब वह 19 अप्रैल को काम से वापस नहीं आई तो उसने इस संबंध में थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने जिला संगरूर के गांव नोथोहेड़ी निवासी मलकीत सिंह को नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में काबू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नकली मां और मौसी बन करवा दी शादी

पुलिस के अनुसार पीड़िता को उसकी पड़ोसन कुलदीप कौर ने अपनी बातों में लगाकर उसे अपनी साथी महिला मंजीत कौर के घर दस दिनों तक रखा।

11वें दिन दोनों ने दलाल सुखविंदर सिंह और दर्शन सिंह के साथ मिल उन्हें 55 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया। दोनों आरोपी महिलाओं ने लड़की की नकली मां और मौसी बन उसकी शादी मलकीत सिंह से करवा दी। आरोपी मलकीत सिंह लड़की के साथ दुराचार भी करता रहा। लड़की के मेडिकल करवाने के बाद दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में पीड़ित लड़की ने अदालत में अपने पिता के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद अदालत ने उसे नारी निकेतन जालंधर भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें