फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों की खातिर प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला

Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में प्यार के नाम को कलंकित करते हुए युवक ने पैसों के लालच में अपनी प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। मामले के अनुसार पंजाब के जालंधर में भार्गव कैंप से कुछ दिन पहले अगवा हुई युवती को उसका प्रेमी शाहकोट में देह व्यापार के अड्डे बेच आया।
विज्ञापन


सोमवार को युवती किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

भार्गव कैंप की रहने वाली युवती को एक युवक अगवा कर ले गया। वह उसे शाहकोट में एक देह व्यापार के अड्डे पर बेच आया। वहां उसे कई ग्राहकों के पास भी भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सोहन लाल, सुखविंदर सिंह और संदीप कौर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें