फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद, कहा- यह लोकतंत्र का अपमान

Mon, 03 Oct 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

किसान संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद होने शुरू हो गए है। इसके चलते संगठन के नेताओं को अपनी आवाज उठाने में अब मुश्किल आने लग गई है। किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया कंपनियां और सरकार किसानों को अपनी आवाज उठाने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है, जो कि लोकतंत्र का अपमान है।

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फेसबुक ने उनका अकाउंट तीसरी बार बंद कर दिया है। जबकि ट्विटर पर भी उनका अकाउंट दूसरी बार बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हकों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और अपनी गतिविधियों की सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इन अकाउंट का उपयोग कर रहे थे। 

इसी तरह उनके संगठन के आधे दर्जन के करीब अन्य सदस्यों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अकाउंट तैयार किए जाते हैं। सुनियोजित राजनीति के तहत बार-बार इन्हें बंद कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें