फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इतना मैं कुछ करती, लुटेरियों ने उतार लिया सोने का कड़ा'

Sun, 01 Mar 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं ने महिला को कार में बिठाया। अचानक वे उसके साथ मारपीट करने लगी। इतना महिला कुछ करती, उन्होंने सोने का कड़ा उतार लिया। मामला मनीमाजरा का है और यह घटना हुई एफसीआई की रिटायर्ड की मैनेजर के साथ।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर खड़ी इस रिटायर्ड मैनेजर को दो महिलाओं ने पहले बातों में लगाकर कार में बिठाया। फिर उसके हाथ मारपीट की और उसके हाथ से जबरन सोने का कड़ा उतार लिया। फिर उन्होंने कार वापस मोड़कर उसे फिर बस स्टैंड के थोड़ा पीछे उतार दिया।

वीना ने बताया कि जब दोबारा उसने बस स्टैंड पर आकर देखा तो उसके हाथ से करीब 15 ग्राम सोने का कड़ा गायब था। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसवीर सिंह और एएसपी परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और वीना की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था

शनिवार दोपहर एक बजे मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान नंबर 5269 की वीना (62) मोहाली दो फेस जाने के लिए हाउसिंग बोर्ड स्थित लोकल बस स्टैंड पर खड़ी थी।

दो महिलाएं और उसी बस स्टैंड पर थी। उन्होंने पहले वीना को बातों में लगाया। फिर कहा कि उन्होंने भी मोहाली ही जाना है। उन्हें लेने कार आ रही है। वह भी उनके साथ ही चले।

उसके बाद एक कार आई, जिसमें वह उन दोनों महिलाओं के साथ पीछे की सीट पर बैठ गई। बस स्टैंड से चलने के बाद वे लोग कार लेकर मौली जागरां की तरफ जाने लगे। उसने विरोध जताया तो महिलाओं ने उसके सा‌थ मारपीट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें