फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त पुलिसिंग के बाद भी नहीं थम रही स्नैचिंग की वारदातें

Tue, 17 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
snatching - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर में सोमवार को देर रात तक स्नैचिंग की दो वारदात सामने आई।  पहली वारदात शाम के समय सांरगपुर थाना अंतर्गत खुड्डा लाहौरा में हुई वहीं दूसरी वारदात को सेक्टर-2 में अंजाम दिया गया। शहर पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खुड्डा लाहौरा में शाम के समय बाजार से घर लौट रही एक 60 वर्षीय महिला सरोज से रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोल्ड चैन स्नैच कर ली। पीड़िता ने बताया कि अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और गले से सोने की चैन झपट फरार हो गए। वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सांरगपुर थाना पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी कमलेश के साथ हुई। वारदात के वक्त कमलेश खरीदारी कर रात को करीब 10 बजे अपने घर लौट रही थी। तभी सेक्टर-2 के नजदीक एक्टिवा सवार दो युवक पीछे से आए और एअर रिंग्स छीन कर ले गए। स्नैचिंग की वारदात से डरी महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस अधिकारी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे थे। हालांकि दोनों ही मामलों में देर रात एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें