फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-11 के पार्क में दिनदहाड़े स्नैचिंग

Sat, 30 Nov 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्नैचिंग की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक सड़कों पर आतंक फैलाने वाले स्नैचर अब पार्कों तक में सक्रिय होने लगे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-11 में शुक्रवार सुबह अपने पोते के साथ पार्क में बैठी महिला से युवकों ने चेन स्नैच कर ली। बुजुर्ग महिला की चीख सुनकर आसपास की महिलाएं इकट्ठी हुईं, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। बुजुर्ग के अनुसार, चेन की कीमत करीब 60 हजार है।

सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर-11 निवासी आजाद कौर अपने पोते के साथ घर के सामने के पार्क में बेंच पर बैठी थीं। कुछ देर पहले से ही वहां दो युवक घूम रहे थे।
विज्ञापन


इनमें एक युवक पार्क में दाखिल हुआ। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने युवकों को देखा तो उन्हें लगा कि पीजी के लिए मकान तलाश रहे हैं, लेकिन वे स्नैचिंग कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काले रंग की बाइक पर दोनों युवक सवार थे और संभावित नंबर की भी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

चेन का एक टुकड़ा मिला
स्नैचिंग के बाद जल्दबाजी में जब आरोपी फरार होने लगे तो टूटी हुई चेन का एक टुकड़ा पार्क में ही गिर गया। घटना के काफी देर बाद एक महिला ने इसे देखकर पीड़ित महिला को इसकी जानकारी दी।

अब महिलाओं के लिए कम से कम ज्वेलरी पहनना मजबूरी हो गई है। महिलाओं को चाहिए कि वे जहां भी बैठें, आसपास का ध्यान जरूर रखें।
- निशा

महिलाओं के लिए ज्वेलरी पहनकर घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। अगर ऐसी कोई घटना सेक्टरों के पार्क में होती है तो तुरंत आरोपियों का पीछा करना चाहिए।
- सीमा

ऐसी घटनाओं का बार-बार होना इस बात का संकेत है कि शहर में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। पिछले साल भी इसी पार्क में एक घटना हुई थी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

- रेखा

पुलिसकर्मियों को चाहिए कि ज्वेलर्स के हाथों गहने बेचने वालों की शिनाख्त हो रही है या नहीं, इन पर नजर रखे। ज्वेलरी पहनना हर महिला का शौक होता है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की है।
- निर्मला बिंदल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें