हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत की खबर है। घायलों में एक बच्चा और दो महिलाओं समेत तीन पुरुष भी शामिल हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। घटना रेवाड़ी से गुजरते नेशनल हाईवे नंबर 8 पर खेड़ा बॉर्डर के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे घटी। हादसे की वजह कार का नियंत्रण बिगड़ना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने कार सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से मददगार उसमें फंसे लोगों को निकाल नहीं पा रहे थे। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को नजदीक के बावल स्थित अस्पताल ले गई।
वहां डॉक्टरों ने कार सवार बच्चे, दो महिलाओं और तीन पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने वाले सभी कार सवार एक ही परिवार के प्रतीत हो रहे हैं। मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।